---Advertisement---

E Shram Card: पंजीकरण और लाभ की पूरी गाइड

By Anand Mehra

Updated on:

e shram card
---Advertisement---
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
5/5 - (1 vote)

e Shram Card (ई-श्रम कार्ड) धारकों को हर महीने 1000 रुपए की आर्थिक सहायता राशि दी जाएगी, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। ई-श्रम कार्ड धारकों को 2 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा भी मिलेगा, जिससे उन्हें किसी भी आकस्मिक चिकित्सा खर्च की सहायता मिलेगी।

अगर आपको E Shram Card new Payment List 2024 देखने का तरीका पता नहीं है, तो आपको चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है।आज के  इस आर्टिकल में आपको इस विषय पर सभी जानकारी मिलेगी। यहां आप जान सकते हैं कि E Shram Card new  Payment List 2024 कैसे देखें, ई-श्रम कार्ड योजना क्या है,अगर आप अभी तक e shram card registration नहीं किये है तो यहाँ आप ये भी जान पाएंगे की कैसे करें  और इस योजना से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी क्या है। इसलिए, आपको इस विषय पर चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है, क्योंकि यहां आपको सभी जानकारी मिलेगी।

e Shram Card new पेमेंट लिस्ट कैसे देखें 2024

अगर आप ई-श्रम कार्ड(e Shram Card) की नई सूची में अपना नाम जांच करना या अपना नाम देखना चाहते हैं, तो नीचे बताये गए तरीके  का पालन करके आप ऑनलाइन जांच सकते हैं।

सबसे पहले आपको e Shram  योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। आप यहाँ क्लिक करके जा सकते है 

  1. अगर आप पहले से ही रजिस्टर्ड हैं, तो “Already Registered? Update” विकल्प पर क्लिक करें।
  2. फिर एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको अपना UAN नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी।
  3. इसके बाद, कैप्चा कोड को भरे  और “Generate OTP” बटन पर क्लिक करें।
  4. आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP मैसेज प्राप्त होगा, जिसेको  आपको दर्ज करके “Submit” विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  5. जैसे ही आप सबमिट करेंगे, आपके स्क्रीन पर ई-श्रम कार्ड की लिस्ट दिखाई देगी।

अब आप इस लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं।अगर आपका नाम लिस्ट में है, तो आपको इसका लाभ मिलेगा।

अगर आप स्टूडेंट हैं और सरकारी योजना के जरिये पैसे कमाना चाहते हैं, तो सरकारी योजना से पैसे कमाएं लिंक पर क्लिक करें।

e-shram card infographic

e-shram card

e-shram card योजना का overview

ऊपर दिए गए टेबल मैं e Shram Card  योजना के बारे में सारी महत्वपूर्ण जानकारी शॉर्टकट में दिया गया।

ई-श्रम कार्ड ( e Shram Card )योजना क्या है?

ई-श्रम कार्ड (e Shram Card) योजना भारत सरकार द्वारा चलाई गई एक सरकारी योजना है। जिसका मुख्य उद्देश्य भारत के गरीब और कमजोरवर्ग के लोगों को आर्थिक लाभ पहुंचाना है। इस योजना के तहत भारत के गरीब और कमजोर वर्ग के लोगों के लिए एक ई-श्रम कार्ड जारी  किया जाता है। जिसमें  उनकी जानकारी जैसे कि वो क्या काम करते हैं और उसकी कितनी कमाई है या वेतन है और कुछ अन्य जरूरी जानकारी इसमें शामिल होती है। 

यह कार्ड गरीब वर्ग के लोगों को अलग अलग सरकारी योजनाओं और सरकारी योजनाओं से मिलने वाली सहायता को लाभ उठाने में मदद करता है। इतना ही नहीं सरकार इस कार्ड के जरिए उन सभी गरीब लोगों को सहायता राशि भी प्रदान।करती है। 

आप इस कार्ड का उपयोग अन्य कई सरकारी सुविधाओं को प्राप्त करने के लिए कर सकते हैं, जैसे कि जीवन बीमा के लिए, पेंशन के लिए, चिकित्सा सुविधा के लिए भी किया   जा सकता है। और अन्य कई सरकारी योजनाओं के लिए आप इस कार्ड का उपयोग कर सकते हैं। 

 

e Shram Card के फायदे

ई-श्रम पोर्टल की विशेषताएं

ई-श्रम पोर्टल की कई विशेषताएं और फायदे है जो इसे असंगठित श्रमिकों के लिए एक बहुत हे सहायकहैं। जैसे की नीचे बताया गया है। 

  1. स्वयं पंजीकरण: श्रमिक बिना किसी साइबर कैफ़े जाये बिना भी इस पोर्टल पर खुद जाकर पंजीकरण कर सकते हैं।
  2. अद्वितीय पहचान संख्या: सभी  पंजीकृत श्रमिक को 12 अंकों की यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) के साथ एक अद्वितीय ई-श्रम कार्ड मिलता  है।
  3. लाभों तक पहुंच: पंजीकृत श्रमिक विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं और लाभों तक पहुंच सकते हैं।
  4. उपयोगकर्ता- यूजर  इंटरफेस: पोर्टल को उपयोगकर्ता-मित्रवत(साधारण ) डिजाइन किया गया है, जिसमें कई भाषा विकल्प और आसान नेविगेशन है। जिससे कोई भी आदमी बहुत ही  आसानी से अपना रजिस्ट्रेशन खुद से कर सकते है |

ई-श्रम कार्ड योजना के क्या लाभ है ?

देखिये वैसे तो इस योजना के बहुत सारे लाभ है , इसके लाभ की सूची इस प्रकार है।

  • इस योजना के तहत वो संगठित क्षेत्र में कार्य करने वाले सभी गरीब मज़दूरों को 60 वर्ष की आयु के बाद उसे ₹3000 प्रति महीने  का पेंशन दिया जाएगा।
  • इसके साथ ही, यदि किसी श्रमिक को आंशिक विकलांगता की स्थिति में किसी दुर्घटना के कारण मृत्यु हो जाती है, तो उसके परिवार वाले को भी वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
  • साथ ही इसके तहत, मृत्यु के मामले में 2,00,000 रुपये का मृत्यु बीमा और 1,00,000 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी। यह उनके परिवार को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करेगा।

रोजगार के अवसर

ई-श्रम पोर्टल असंगठित श्रमिकों और संभावित नियोक्ताओं के बीच एक पुल के रूप में काम करता है। यह श्रमिकों, गरीब मजदूरों को रोजगार के अवसर खोजने में मदद करता है:

  1. नियोक्ताओं से जुड़ना: नियोक्ता विभिन्न नौकरी भूमिकाओं के लिए उपयुक्त उम्मीदवार खोजने के लिए डाटाबेस तक पहुंच सकते हैं।
  2. कौशल विकास कार्यक्रम: पोर्टल कौशल विकास कार्यक्रमों और प्रशिक्षण के अवसरों के बारे में जानकारी प्रदान करता है, जिससे श्रमिकों की रोजगार पाने की योग्यता बढ़ती है।

सरकारी योजनाओं तक पहुंच

पंजीकृत श्रमिक और सभी गरिन लोग उन योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं, जो उनकी सामाजिकऔर आर्थिक स्थिति में सुधार करने के लिए सरकार द्वारा चलाई जाती हैं। इन योजनाओं में शामिल हैं:

  1. आवास योजनाएँ: प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) जैसी योजनाओं के तहत किफायती आवास के लिए सहायता सरकार द्वारा दी जाती है। 
  2. शिक्षा योजनाएँ: श्रमिक और गरीब लोगो  के बच्चों की शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति और वित्तीय सहायता दी जाती है। 

स्वास्थ्य योजनाएँ: आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं के तहत स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच जिसे की लोग अपना इलाज फ्री में करवा सकते है।

ई-श्रम कार्ड के लिए जरूरी दस्तावेज़

ई-श्रम कार्ड प्राप्त करने के लिए आवश्यक दस्तावेज़। यह दस्तावेज़ आपकी पहचान प्रमाणित करने के लिए आवश्यक होते हैं। इसके बिना आप ई-श्रम कार्ड प्राप्त नहीं कर सकते हैं।

  • आधार कार्ड
  • आधार कार्ड से जुड़ा हुआ मोबाइल नंबर 
  • राशन कार्ड 
  • बैंक खाता पासबूक

ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण प्रक्रिया

पात्रता इस पर कौन पंजीकरण कर सकता है 

ई-श्रम कार्ड के लिए पंजीकरण करने के लिए, असंगठित श्रमिकों को इन सभी पात्रता मानदंडों को पूरा करना जरुरी है। 

  1. आयु सीमा: श्रमिक की आयु 16 से 59 वर्ष तक के बीच होनी चाहिए।
  2. रोजगार स्थिति: श्रमिक को असंगठित क्षेत्र में कार्यरत होना चाहिए और किसी भी सामाजिक सुरक्षा योजना का लाभ  नहीं मिल रहा हो।
  3. आधार कार्ड: यहाँ पंजीकरण के लिए आधार कार्ड अनिवार्य है।

पंजीकरण करने की  प्रक्रिया

ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण की प्रक्रिया बहुत ही आसान और इसका यूजर इंटरफ़ेस बहुत ही साफ़ है। इसे आप निचे बताये गए तरीके से आप अपना पंजीयन कर  सकते है:

  1. पोर्टल पर लॉगिन करें: सबसे पहले, आपको ई-श्रम पोर्टल (eshram.gov.in) पर लॉगिन करना होगा।
  2. स्वयं पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें: होमपेज पर ‘स्वयं पंजीकरण’ लिंक पर क्लिक करें।
  3. आधार विवरण दर्ज करें: आधार कार्ड नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें, और ‘भेजें’ बटन पर क्लिक करें।
  4. ओटीपी सत्यापन: पंजीकृत मोबाइल नंबर पर  ओटीपी  आएगा otp आने के बाद (वन टाइम पासवर्ड) को otp  के बॉक्स otp डेले  
  5. अपना  जानकारी दर्ज करें: ओटीपी सत्यापन के बाद, आपको अपना व्यक्तिगत जानकारी जैसे नाम, जन्म तिथि, पता, आदि दर्ज करनी होगी।
  6. बैंक विवरण: बैंक खाता संख्या और IFSC कोड दर्ज करें।
  7. पेशे की जानकारी: आपका क्या पैसा है और आप क्या करते है वो  विवरण दर्ज करें।
  8. अंतिम सबमिशन: अब आपको सभी जानकारी सही तरीके से भरने के बाद, ‘सबमिट’ बटन पर क्लिक करें।

पंजीकरण प्रक्रिया पूरी होने के बाद, आपको को एक अद्वितीय 12 अंकों की यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) प्राप्त होगा, जो ई-श्रम कार्ड के रूप में कार्य करेगा।

पंजीकरण के बाद के लाभ

पंजीकरण के बाद, श्रमिकों को ये सभी लाभ मिलते हैं:

  1. तुरंत बीमा कवरेज: पंजीकरण के तुरंत बाद, श्रमिक प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) के तहत बीमा कवरेज के पात्र हो जाते हैं।
  2. सरकारी योजनाओं की जानकारी: पंजीकृत श्रमिक विभिन्न सरकारी योजनाओं और उनके लाभों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
  3. आर्थिक सहायता: प्राकृतिक आपदाओं और अन्य आपात स्थितियों में आर्थिक सहायता दी जायेगी। 

निष्कर्ष

ई-श्रम कार्ड असंगठित श्रमिकोंऔर गरीब मजदुरो लोगो  के जीवन में सुधार लाने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है। यह न केवल उन्हें सामाजिक सुरक्षा और वित्तीय समावेशन का लाभ प्रदान करता है, बल्कि रोजगार के अवसर भी बढ़ाता है। हालांकि, इसके सफल कार्यान्वयन के लिए जागरूकता, डिजिटल समावेशन, नीतिगत सुधार और सामुदायिक भागीदारी आवश्यक है। ई-श्रम कार्ड की पहल से असंगठित श्रमिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं, जिससे उनका आर्थिक और सामाजिक स्तर बेहतर हो सकता है।

आशा है कि यह आर्टिकल आपको बहुत पसंद आया होगा। यहाँ तक पढ़ने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद 🕉️

Anand Mehra

I am a professional blogger with 3 years of experience. My passion for research, writing, and editing makes me the perfect candidate for projects on varying topics.

---Advertisement---

Related Post

Free Silai Machine Yojna 2024 | महिलाओं के लिए मुफ्त सिलाई मशीन रजिस्ट्रेशन शुरू | mygovsaathi

PM Vishwakarma Yojana 2024 | पीएम विश्वकर्मा योजना में कैसे कर सकते हैं आवेदन

प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के 7 लाभ (pm kaushal vikas yojana)

Leave a Comment